

निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित
बीकानेर। स्व. इंजी रामस्वरूप जाखड़ मेमोरियल ट्रस्ट व वी ए मार्शल आर्ट अकादमी के संयुक्त रूप मे महिलाओं व बालिकाओं के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमे 100 से अधिक बच्चें व महिलाये शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा ईश वंदन के साथ की गयी। गुप्ता ने कहा आत्मरक्षा कार्यक्रम एक ऐसा प्रशिक्षण है जो लड़कियों को अपनी रक्षा करने के लिए जरूरी कौशल सिखाता है। सेंसई विवेक अग्रवाल, निदेशक वी ए मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा बच्चों व महिलाओं को माक्स आफ- आन, राइडिंग हॉर्स, फाइटिंग पोजीशन के साथ वार्म अप, नेक रोटेशन, हैण्ड रोटेशन, स्ट्रेचिंग, शोल्डर रोटेशन आदि गतिविधियां कराई गई।
