

निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर कल
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेश (जीतो) की बीकानेर इकाई व कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गोगागेट चौराहे के पास स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर परिसर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर संयोजक कृनाल कोचर ने बताया कि शिविर में मेदांता अस्पताल, गुड़गांव के हृदयरोग, हड्डी रोग व श्वास संबंधी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। रोगियों की विभिन्न तरह की जांचे निशुल्क की जाएगी। कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट के अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.धनपत कोचर, सचिव जितेन्द्र कोचर, अन्य ट्रस्टियों, जीतों के अध्यक्ष जयचंद लाल डागा, सचिव पुनेश मुसरफ ने ’’हेल्थ एवं वैलनेस’ शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
