


बीकानेर। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में सतरहवां कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर आगामी मंगलवार 04 मार्च को आयोजित होगा। शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सकों का सम्मान भी किया जायेगा। कार्यक्रम प्रभारी विष्णु शर्मा एवं सुरेश मोदी ने बताया कि समाजसेवी कुसुम देवी डागा स्मृति सत्रवहां घुटना दर्द निवारण शिविर मंगलवार, 4 मार्च को नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा, नया शहर थाने के पीछे आयोजित होगा । कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार एवं सुरेश मोदी ने बताया कि घुटना पीड़ितों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जाँच कर जरुरतमंद मरीजों को हाथों हाथ निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जायेंगे। कार्यक्रम समन्वयक तोलाराम पेडीवाल ने बताया कि मंगलवार 4 मार्च को सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक घुटना पीड़ितों का पंजीकरण किया जाएंगा, पंजीकरण उपरांत चिकित्सक-मरीज संवाद होगा फिर निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जायेंगे । पेडीवाल ने बताया कि अनुभवी चिकित्सक डॉ हेमन्त व्यास, डॉ सुभाष भास्कर एवं डॉ भारती पुरोहित एवं डॉ.आस्था अग्रवाल का सम्मान भी किया जायेगा।
