Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

महिलाओं के लिए निःशुल्क परामर्श व दवा वितरण

image description


बीकानेर ।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह निःशुल्क परामर्श एवं दवा वितरण शिविर गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा। शिविर का संचालन डॉ. गरिमा खत्री (एम.डी. होम्योपैथी) द्वारा किया जाएगा। इस शिविर में महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे मासिक धर्म की अनियमितता, पी.सी.ओ.डी, गर्भाशय की सूजन, गांठें, सफेद पानी की समस्या, डिप्रेशन, थायरॉइड, बालों और त्वचा के रोगों का निःशुल्क परामर्श एवं होम्योपैथिक उपचार प्रदान किया जाएगा। शिविर का आयोजन 8 मार्च 2025, शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *