

एआई टूल्स पर काम करने मौका] पर्सनल कंप्यूटर, डेस्कटॉप या लैपटॉप से कर सकते हैं कोर्स एक्सेस, जियो पीसी पर कोर्स करने वालों को सर्टिफिकेट, अन्यों को बैज
जियो एआई क्लासरूम फाउंडेशन कोर्स चार हफ्तों का यह कोर्स एकदम फ्री है और उन सभी के लिए है जो एआई में हाथ आजमाना चाहते हैं। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के उद्घाटन के दिन इस कोर्स के लॉन्च की घोषणा की गई।कंपनी के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में देश को सुपरपावर बनाने के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए जियोपीसी और जियो इंस्टीट्यूट मिलकर एआई क्लासरूम शुरू कर रहे हैं। पर्सनल कंप्यूटर, डेस्कटॉप या लैपटॉप इस्तेमाल करने वाला कोई भी व्यक्ति इस कोर्स को कर सकता है। लेकिन सर्टिफिकेशन केवल जियोपीसी का इस्तेमाल कर कोर्स करने वालों को ही मिलेगा। अन्यों को कंप्लीशन बैज से नवाजा जाएगा। कोर्स को http://www.jio.com/ai-classroom के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
