

4 पुलिसकर्मियों का किया सम्मान
बीकानेर। जिले के 4 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृति पर राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान द्वारा सम्मान समारोह पुलिस संभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी भोमाराम, रामेश्वर लाल, चन्द्रसिंह एवं इन्दजीत ंिसंह का संस्थान द्वारा अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता संस्थान के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह लूणा ने करते हुए कहा कि पुलिस विभाग से सेवानिवृति केवल एक सरकारी प्रक्रिया है, लेकिन समाज के प्रति सेवा का भाव कभी समाप्त नही होता है। इस मौके पर सुखदेव व्यास जगमालराम बिस्सु आदि ने अपने विचार रखें। समारोह मे हरिराम गहलोत, श्रीकृष्ण मीणा, ओम प्रकाश चौधरी, ओमप्रकाश जोशी, महेन्द्र तिवारी, चंवर सिंह राठौड, सवाई सिंह, अनूपसिंह, महबूब अली, मोतीराम, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, भंवर सिंह राठौड आदि उपस्थित थे।
