

नई सीकासा टीम का गठन
बीकानेर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की बीकानेर ब्रांच में शुक्रवार को सीआईआरसी के अध्यक्ष सीए अंकुर गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में बीकानेर ब्रांच सीकासा टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया, उपाध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा, सचिव सीए सुमित नवलखा, कोषाध्यक्ष सीए राजेश भूरा, सीकासा अध्यक्ष सीए अभय शर्मा एवं एग्जीक्यूटिव मेंबर सीए मोहित बैद उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीए अभय शर्मा (सीकासा अध्यक्ष, बीकानेर ब्रांच) ने निम्नलिखित सीए विद्यार्थियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया। मेघा राजपुरोहित उपाध्यक्ष, फाल्गुनी सचिव, अर्पणा गोयल संयुक्त सचिव, केशव पुरोहित कोषाध्यक्ष, ईशा वर्मा संपादकीय प्रमुख बनाई गई।
