

फुटबॉल समर कैंप 20 मई से
बीकानेर। मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा आयोजित पिछले 25 वर्षों से लगातार फुटबॉल समर कैंप का आयोजन किया जाता रहा है। कैलाश चंद्र खरखोदिया ने बताया कि कैंप 20 मई से शुरू होगा जो 5 जून तक चलेगा। समिति के भरत पुरोहित में बताया कि यह कैंप 15 दिन तक चलेगा जिसमें अपनी सेवाएं प्रशिक्षित कोच बुंदेला सिंह, केशव पुरोहित, महावीर शर्मा, त्रिभुवन ओझा, विनोद जागा, देवेंद्र पुरोहित, अभिषेक व्यास आदि अपनी सेवाएं देंगे। समिति अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि लगातार 25 वर्षों से इस कैंप में दूध- चना बच्चों को नियमित रूप से दिए जाते हैं । क्लब से जुड़े शिव शक्ति साधना पीठ के पंडित प्रदीप किराडू ने बताया कि यह कैंप निःशुल्क है।
