

फुटबॉल समर कैंप का समापन
बीकानेर। मास्टर बच्ची फुटबॉल क्लब समिति एवं मास्टर मंगलचंद खरखोदिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में पुष्करणा स्टेडियम में हुआ फुटबॉल समर कैंप का गुरूवार को समापन हुआ। समिति सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि 20 मई से 5 जून तक लगने वाले इस कैंप में 140 से ज्यादा बच्चों में हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि समर कैंप के समापन पर मुख्य अतिथि मगन सिंह राजवी पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान, अर्जुन अवॉर्डी, नारायण दास रंगा, श्रीमती मीना आसोपा भाजपा नेत्री, गोपाल बनिया डॉ अबरार पंवार, नंदकिशोर पुरोहित एवं मुदित खजांची को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
