Bikaner Bikaner District Rajasthan

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

बीकानेर, 16 जनवरी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

श्री गोदारा प्रातः 11 बजे सहजरासर में 5 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्मित उच्च जलाशय, सहजरासर से धीरेरा स्टेशन तक पाइपलाइन तथा सहजरासर गांव में बिछाई गई जलापूर्ति पाइपलाइन का लोकार्पण करेंगे।
दोपहर 12:15 बजे वे लूणकरणसर स्थित ब्राह्मणी माता मंदिर में ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दोपहर 2 बजे गारबदेसर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय (मेघवाल मोहल्ला) में 74 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन विद्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। साथ ही राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपये की लागत से बने दो कक्षा-कक्ष, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 3.60 लाख रुपये की लागत से बने मुख्य द्वार तथा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 40 लाख रुपये की लागत से बने डॉक्टर व नर्स आवास एवं 3.80 लाख रुपये की लागत से बने मुख्य द्वार का लोकार्पण करेंगे।

खाद्य मंत्री सायं 4 बजे आडसर में 3 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बने 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात सायं 5 बजे कालू में पेडों के स्टेडियम में 7 लाख रुपये की लागत से बने वॉलीबॉल मैदान एवं झूलों का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *