Bikaner Bikaner District Rajasthan

छींपा की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

छींपा की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित
बीकानेर। दिवंगत महेंद्र कुमार पंवार (छींपा) की प्रथम पुण्यतिथि की स्मृति में उनके पुत्र शिक्षाविद् हनुमान छींपा द्वारा पुष्पांजलि सभा का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम मे नामदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके तथा हनुमान छींपा ने पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर नामदेव समाज के वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य व्यक्तियों और परिवारजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। झंवरलाल गहलोत ने उनके जीवन परिचय के बारे में विस्तृत रूप में अवगत करवाया। एडवोकेट बजरंग लाल छींपा ने उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों को सराहनीय बताया। इस अवसर पर गोपाल लाल छींपा, नारायण छींपा, जेठमल, नितेश, पौत्र भूपेश छींपा, वार्ड पार्षद रामदयाल पंचारिया, गणपत राम, सत्यनारायण राठौड़, सुमेश वर्मा, भंवरलाल छींपा, अशोक भाटी, आनंद भाटी, रामेश्वर लाल शर्मा, तरुण माली, योगेश छींपा, कृष्णा छींपा आदि सभी उपस्थितजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *