Bikaner Rajasthan

ध्वजारोहण उत्सव शांति स्नात्र, सत्र भेदी पूजा के साथ संपन्न

शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में ध्वजा की प्रतिष्ठा
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की बीकानेर कुलदीपिका साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में गुरुवार को नई ध्वजा की प्रतिष्ठा नवम ध्वजा रोहण उत्सव शांति स्नात्र पूजा, सत्र भेदी पूजा के साथ की गई। श्रीसंघ व तुलसी विहार कॉलोनी के समस्त परिवारों सहयोग से अतिथियों का अभिनंदन किया गया साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन हुआ। ध्वजा उत्सव में बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर, उदासर, उदयरामसर तथा सूरत आदि स्थानों के श्रावक-श्राविकाओं ने मंदिर में दर्शन वंदन किए तथा पूजा व भक्ति कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। मूल नायक शंखेवर पार्श्वनाथ के साथ भगवान आदिनाथ, भगवान महावीर स्वामी, शांति गुरुदेव, दादा गुरुदेव, देवी पदमावती, भोमियाजी व नाकोड़ा भैरव की प्रतिमाओं पर विशेष अंगी की गई। मंदिर की प्रतिष्ठा 9 वर्ष पूर्व खरतरगच्छाधिपति जिन मणि प्रभ सूरिश्वरजी ने करवाई थी। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ऋषभ सेठिया ने बताया कि पूजा के विचक्षण महिला मंडल, वरिष्ठ गायक सुनील पारख, पप्पूजी बांठिया आदि ने पूजा के दौरान विभिन्न राग व तर्जों पर आधारित भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। मंत्री अशोक गोलछा व टस्ट के वरिष्ठ सदस्य अशोक बोथरा ने बताया कि अमर ध्वजा का लाभार्थी अमर ध्वजा के लाभार्थी संचियालाल-अणदीदेवी, शांति लाल-जेठी देवी, प्रदीप-नीतू, पवन-मंजू, मेहुल, कृणाल, लिपि, काव्या व सिद्धि बैद परिवार गंगाशहर/सूरत के सदस्यों ने साध्वीवृंद के मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से ध्वजा की प्रतिष्ठा करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *