Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

साहित्योत्सव में बीकानेर के पांच साहित्यकार करेंगे शिरकत

साहित्योत्सव में बीकानेर के पांच साहित्यकार करेंगे शिरकत
बीकानेर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा ‘फेस्टिवल ऑफ लेटर्स 2026’ का आयोजन 30 मार्च से 4 अप्रैल तक रवीन्द्र भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस आयोजन में बीकानेर के पांच साहित्यकार विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे। साहित्यकार मधु आचाय 30 मार्च को इन्द्रावती सभागार में ‘मैं क्यों लिखता हूं’ विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में शामिल होंगे। डॉ. ब्रज रतन जोशी 31 मार्च को कावेरी सभागार में ‘हवा में मर्मर ध्वनियां’ कार्यक्रम में हिंदी कविता पाठ करेंगे। डॉ. नन्द किशोर आचार्य 2 अप्रैल को यमुना सभागार में ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में साहित्य की भूमिका (वंदे मातरम के 150 वर्ष)’ विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में भाग लेंगे। साहित्यकार अमित गोस्वामी 2 अप्रैल को ‘विचारोत्तेजक लालित्य’ कार्यक्रम में उर्दू कविता पाठ करेंगे। साहित्यकार संजय पुरोहित 4 अप्रैल को इन्द्रावती सभागार में ‘आत्मा की आवाज’ कार्यक्रम में राजस्थानी भाषा में काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे। इस साहित्योत्सव में देशभर से लगभग 650 साहित्यकार भाग लेंगे। इसमें 50 भारतीय भाषाओं का प्रतिनिधित्व रहेगा और 100 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *