

फिटनेस महाकुम्भ पांच अप्रेल को, समर मिस्टर राजस्थान 2026 का होगा आयोजन
बीकानेर। स्व. जेठमलजी भाटी की पुण्य स्मृति में कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी, बीकानेर एवं राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पांचवीं समर मिस्टर राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग, मेंस स्पोर्ट्स फिजीक, वूमेन फिटनेस फिजीक एवं मास्टर्स चौंपियनशिप 2026 का आयोजन पांच अप्रैल 2026 को पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराडू ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में मेंस बॉडी बिल्डिंग के विभिन्न भार वर्गों सहित मेंस स्पोर्ट्स फिजिक, वूमेन फिटनेस फिजिक एवं मास्टर्स कैटेगरी शामिल रहेंगी। संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का मुख्य आतिथ्य रहेगा तथा अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गहलोत उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समर मिस्टर राजस्थान को 71,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 51,000 तथा तृतीय स्थान (बेस्ट पोजऱ) को 31,000 प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक भार वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमशरू 5000, 3000 एवं 2000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
