Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय वीडियो फिल्म संगोष्ठी का आयोजन

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय वीडियो फिल्म संगोष्ठी का आयोजन
बीकानेर। प्रथम अंतरराष्ट्रीय वीडियो फिल्म संगोष्ठी का आयोजन राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर पीजी डिपार्मेंट आफ केमेस्ट्री एवं ग्रीन केमेस्ट्री नेटवर्क सेंटर हिंदू कॉलेज युनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली एवं रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री लंदन के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम अंतरराष्ट्रीय वीडियो फिल्म संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समन्वयक डॉ एस के वर्मा ने बताया कि शोधार्थी लेखक तथा फिल्म मेकर क्रिस्टीना एडम यूएसए ने ऊंट के दूध पर अपनी शोध को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न तरह की बीमारियों से बचने के लिए किस प्रकार से ऊंट का दूध उपयोगी है यह जानकारी दी तथा ऑटिज्म की बीमारी के रोकथाम के लिए दूध की उपयोगिता के बारे में पूछे गए प्रश्न का विस्तार पूर्वक उत्तर भी दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ हेमेंद्र सिंह भंडारी डॉ सत्यनारायण जाटोलिया डॉ उमा राठौर डॉ राजाराम डॉ मधुसूदन शर्मा डॉ राजेंद्र सिंह एवं राजकीय डूंगर महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं रिसर्च स्कॉलर भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *