Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

पांचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभारंभ

कबड्डी की स्पर्धा 1 दिसंबर से
बीकानेर। पांचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभारंभ समारोह सोमवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच की बदौलत देश भर में युवाओं के लिए खेलों से जुड़ी बड़ी स्पर्धाएं आयोजित हो रही हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं तथा भविष्य में दुनिया भर में होने वाली बड़ी खेल स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सफलता का परचम फहराने को तैयार हो रहे हैं। मनोज दीक्षित ने कहा कि स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि दो खेल स्पर्धाओं के माध्यम से देशभर के खिलाड़ियों की मेजबानी करना विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक अवसर है। कुणाल राहड़ ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में सहदेव यादव, इवेंट प्रभारी तथा द्रोणाचार्य अवॉर्डी हंसा शर्मा, डॉ. बिठ्ठल बिस्सा, देवेंद्र सिंह राठौड़, अनिल राठौड़, महेश व्यास, श्रीमती सबीना यादव, सहायक निदेशक यशवंत गहलोत आदि बतौर अतिथि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *