Bikaner Bikaner District Rajasthan

पंद्रह दिवसीय यज्ञ चिकित्सा शिविर का समापन

यज्ञ का बड़ा सकारात्मक प्रभाव मानव शरीर पर पड़ता है
बीकानेर। नगर आर्य समाज, महर्षि दयानन्द मार्ग में पंद्रह दिवसीय यज्ञ चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रमोद मिश्र, प्राचार्य राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय बीकानेर ने कहा कि आयुर्वेद और यज्ञ चिकित्सा एक दूसरे के पूरक हैं। सेवानिवृत आचार्य एवं विभागध्यक्ष, शरीर क्रिया विभाग, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर डॉ के सी माथुर, ने कहा कि यज्ञ का बड़ा सकारात्मक प्रभाव मानव शरीर पर पड़ता है इसको दैनिक जीवन की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। प्रकाश अग्रवाल ने भी यज्ञ के बारे में विस्तार से बताया। एक सौ से ऊपर लोगों ने आहूतियां देकर लाभ उठाया। इस मौके पर गीता देवी, श्लोक अग्रवाल, रूपा देवी, अमिता आर्य, धर्मवीर, कंचन सोनी, जयराम सोनी, नर्सिंग सोनी, लक्ष्मी सोनी, उषाजी, गायत्रीजी, गोवर्धनजी, केशरमल, राजगोपाल आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *