Bikaner Bikaner District Rajasthan

पांच मुमुक्षु व उनके परिजनों का अभिनंदन, शोभायात्रा कल, दीक्षा 4 जून को

image description

पांच मुमुक्षु व उनके परिजनों का अभिनंदन, शोभायात्रा कल, दीक्षा 4 जून को
बीकानेर। साधुमार्गी जैन संघ के श्री सुधर्मा स्वामी के 82 वें पट्टधर के रुप में आचार्य प्रवर रामलालजी महाराज व बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि आदिठाणा के सान्निध्य बुधवार को सुबह छ बजे सेठिया कोटड़ी में दीक्षा ग्रहण पांच मुमुक्षु दीक्षा ग्रहण करेंगे। मुमुक्षु व उनके परिजनों का सोमवार को कला मंदिर परिसर में अभिनंदन किया गया। मुमुक्षुओं की मंगलवार 3 जून को सुबह साढ़े सात बजे रांगड़ी चौक से संयम अनुमोदन यात्रा (शोभायात्रा) निकलेगी जो विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों से होते हुए सेठिया कोटड़ी पहुंचेगी। अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी ने कहा कि बिना इलैक्ट्रोनिक व इलैक्ट्रीक वस्तुओं का उपयोग किए रहना, सत्य, अहिंसा, अचौर्य, ब्रह्मचर्य व अपरिग्रह पांच महाव्रतों की पालना करना सहित संयम साधना के कठोर नियम, अनुशासन व मर्यादाएं है। इनकी पालना करें तथा बच्चों को जैन धर्म, आध्यात्म व संस्कार तथा संस्कृति के शिविरों से जोड़े। शिविर के राष्ट्रीय संयोजक अतुल पगारिया तथा मुमुक्षुओं ने विचार व्यक्त किए। मुमुक्षुओं ने कहा कि हम सभी अपने परिजनों की अनुमति से पांच महाव्रत धारण कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *