Bikaner Bikaner District Rajasthan

खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए डीएपी की किल्लत एवं कालाबाजारी से किसान परेशान

image description

खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए डीएपी की किल्लत एवं कालाबाजारी से किसान परेशान
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने राज्य सरकार से किसानों को खरीफ की फसलों की बुआई के लिए पर्याप्त मात्रा मे डीएपी खाद एवं यूरिया उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। सियाग ने कहा कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत चल रही है। सरकार को कांग्रेस पार्टी सहित अनेक किसान हितेषी संगठनों ने खाद की आपूर्ति के लिए बार बार ज्ञापन सौंपे परन्तु सरकार ने आज दिन तक किसानों की इस समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया। अब खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए डीएपी व यूरिया की किल्लत एवं कालाबाजारी से किसान परेशान है। सियाग ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा की डीएपी, यूरिया की किल्लत समय रहते दूर नही हुई व कालाबाजारी बंद नही हुई तो जिला कांग्रेस कमेटी किसानों को साथ प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *