Bikaner Bikaner District

डिग्गी में गिरने से किसान की मौत

बीकानेर के छत्तरगढ़ में डिग्गी में गिरने से किसान की मौत हो गई। किसान खेत में पानी दे रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकालकर मॉच्यूरी में लेकर गए।

छत्तरगढ़ पुलिस के अनुसार- किसान करणी सिंह राजपूत अपने खेत में पानी दे रहा था। इस दौरान डिग्गी के पास उसका पैर फिसल गया। वह सीधे डिग्गी में जा गिरा और पानी में डूबने से मौत हो गई। उसके भाई श्रवण सिंह ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *