Bikaner Bikaner District Rajasthan

मन मंदिर व राम मंदिर में फागोत्सव

image description


बीकानेर। खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर व विश्वकर्मा गेट के बाहर स्थित राम मंदिर परिसर में सोमवार को फागोत्सव फाग भक्ति गीत व नृत्यों के साथ मनाया गया। राम मंदिर में मंगलवार को भी दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक फागोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य कलाकार मास्टर नानू (बर्फानी बाबा) भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।
खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर में हुए फागोत्सव में ठाकुरजी को गुलाल, इत्र व अबीर से होली खेलाई गई। मंदिर के संस्थापक रेखा व सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने विभिन्न राग व तर्जों पर फाग के गीत प्रस्तुत कि। भगवान कृष्ण, करणी माता, हनुमानजी व भगवान शिव की प्रतिमाओं पर विशेष श्रृंगार किया गया। मन मंदिर के उत्सव में शास्त्री नगर, ड्यूप्लेक्स कॉलोनी, व्यास कॉलोनी, शिवबाड़ी सहित विभिन्न स्थानों की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *