

डेहरू माता मंदिर में फूलों से मनाया फागोत्सव
बीकानेर। डेहरू माता मंदिर प्रांगण में धर्मप्रेमियों ने चंग की धमाल और फूलों की वर्षा के साथ फागोत्सव धूमधाम से मनाया। नाल रोड स्थित मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक होली गीतों और चंग की ताल पर उत्साहपूर्वक भाग लिया। फागोत्सव में मस्त मंडल सदाफते के रसियों जय किशन पुरोहित, अशोक पुरोहित एवं देवकिशन छंगाणी ने चंग वादन कर माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। फूलों की होली खेलते हुए श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और फागोत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर डेहरू माता सेवा समिति के जेठाराम पुरोहित, भंवर पुरोहित, एडवोकेट पवन पुरोहित, सुनील पुरोहित, सतीश पुरोहित, बटुक पुरोहित, अटल पुरोहित, रामरतन पुरोहित, सुभाष पुरोहित, एडवोकेट रमेश पुरोहित, अनिल पुरोहित, मास्टर पवन पुरोहित, कैलाश सारस्वत, सुशील व्यास, आर.एस. हर्ष, देवकिशन साध, जितेंद्र डोयल, जगदीश सेवग, डेलीशा शर्मा एवं भागीरथ कल्ला सहित बड़ी संख्या में होली रसिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने फूलों से होली खेलते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भक्ति का संदेश दिया।
