Bikaner Bikaner District Rajasthan

भैरव गिरि मठ में फाग महोत्सव कल

image description


बीकानेर। रानी बाजार स्थित श्री भैरव गिरि मठ में होली के अवसर पर 13 मार्च को फूलों की होली एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। मठ के सदस्य अशोक बन ने बताया कि आश्रम अधिष्ठाता इंद्रिरानंद गिरि महाराज के आदेशानुसार देवों के देव महादेव के साथ फूलों की होली खेली जायेगी। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें गायक पंडित मुरलीधर, लोक गायक राकेश बिस्सा, पंडित उमेश किराड़ू, पंडित सुरेश किराड़ू, पंडित संतोष व्यास सहित अनेक गायक अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *