


बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली नियमित फ्लाइट विस्तार करने पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगल राठी ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल एवं केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताते हुए कहा कि इस नियमित फ्लाइट के शुरू होने से बीकानेर व्यापार एवं उद्योग जगत में खुशी की लहर है। राठी ने बताया कि अब तक बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट का समय अनुकूल नहीं था। व्यापारियों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था परन्तु बीकानेर के उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों द्वारा समय बदलने व फ्लाइट को नियमित करने की मांग उठायी जाती थी जिस पर केन्द्रीय मंत्रियों ने अपनी सजगता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट को नियमित किया हैं । इस मौके पर बीकानेर व्यापार मण्डल के अन्य सदस्य श्रीराम लोहिया, जयदयाल डूडी, संजय सांड, शान्ति लाल कोचर, सीता राम गोदारा, मेघराम जी गोदारा, किसन लोहिया, गौरव शर्मा, सुभाष मोदी, आशीष पारीक साथ रहें।
