

विद्यार्थियों को समझाई लोकतांत्रिक प्रक्रिया
बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर स्थित एंजेल इंग्लिश स्कूल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व को समझाने और विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पदों के लिए चुनाव पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुए। चुनाव में विद्यार्थियों ने भाग लिया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किये गये। जिसमें तनुश्री ने चेयरमैन पद पर विजय प्राप्त की, वहीं रजत ने वाइस चेयरमैन पद का चुनाव जीता। दोनों विजेताओं ने विद्यालय के 9वीं और 10वीं के वर्गों से 18 सक्रिय विद्यार्थियों को ई.एल.सी. समिति के सदस्य के रूप में चुना। विद्यालय के प्राचार्य महेश व्यास ने सभी विजेताओं एवं चयनित सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
