Bikaner Bikaner District Rajasthan

110 जरूरतमंद कन्याओं को दिया खिरोड़े का सामान

110 जरूरतमंद कन्याओं को दिया खिरोड़े का सामान
बीकानेर। 10 फरवरी को होने जा रहे पुष्करणा सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधने वाली सर्वसमाज की जरूरतमंद कन्याओं को शनिवार को बिन्नाणी चौक निवासी स्व मेघराज बिन्नाणी परिवार की ओर से भामाशाहों की मदद से सामान का वितरण किया गया। दो दिनों तक किये जाने वाले इस वितरण समारोह के दौरान 110 जरूरतमंद कन्याओं को खिरोड़े के सामान के अलावा, सोने-चांदी के आभूषण,वस्त्र व बर्तन प्रदान किये गये। दिए जाने वाले सामान के लिये एक टीम रामगोपाल बिन्नाणी के साथ दिन रात काम करती है। जिसमें किशन लोहिया, रामजी व्यास, श्याम सुन्दर राठी, राजकुमार पारीक,श्यामलाल पारीक,मुकेश पुरोहित,हरिकिशन चांडक,केदार आचार्य,बृजरतन बिन्नाणी, भवानीशंकर पुरोहित, भरत मोहता, किशन सिंगी,सुशीला देवी पच्चीसिया,किरण देवी भट्टड,दुर्गा मोहता,ईशा मोहता,आशा बिन्नाणी, दर्श बिन्नाणी,विधि बिन्नाणी,केशव बिन्नाणी,किरण बिन्नाणी,दिलीप जोशी,राजकुमारी कोठारी, गोविन्द बिन्नाणी, आशीष कोठारी, सुरेश कुमार कोठारी बड़ा सहयोग रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *