

अश्व-खेल प्रतियोगिताओं एवं कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, बीकानेर के प्रभागाध्यक्ष डॉ एस सी मेहता के तकनीकी मार्ग-दर्शन में आल इंडिया भीमथड़ी हॉर्स सोसाइटी ने महाराष्ट्र के बारामती शहर में भीमथड़ी घोड़े का तीसरा शो आयोजित किया गया। इस आयोजन में अजित पंवार एवं अन्य कई गणमान्य जन ने हिस्सा लिया। मेहता ने बताया कि यह एक लुप्त प्रायः समझे जाने वाली नस्ल को जन मानस के पटल पर प्रदर्शित किया गया और शो में एक वैज्ञानिक कार्यशाला भी रखी गई एवं स्वदेशी अश्वों से प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। जिनमें पोल बेन्डिंग, बोल एंड बकेट तथा की-होल रेस सम्मिलित थी।
