

संयम और विवेक से पर्यावरण शुद्धि और नशामुक्ति संभव
बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी निर्देशित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत समिति, गंगाशहर पर्यावरणशुद्धि एवं नशामुक्ति संगोष्ठी का आयोजन तेरापंथ भवन,गंगाशहर के प्रांगण में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी के सानिध्य में हुआद्य कार्यक्रम के मुख्यवक्ता जैन गर्ल्स कॉलेज के व्याख्याता डॉ. धनपतजी जैन एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ हरमीत सिंह जी थे। कोषाध्यक्ष विजय बोथरा ने बताया कि“ कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य वक्तागण का पताका पहनाकर और साहित्य भेंट कर सम्मान जतन जी दुग्गड, मांगीलाल जी सेठीया, राजेंद्र बोथरा, डालचंद बुच्चा, हेमराज गुलगुलिया ने किया।
