

कौशल विकास प्रशिक्षणों के माध्यम से विद्यार्थियों में उद्यमशीलता का होगा विकास
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली की अनुसूचित उपयोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के 30 विद्यार्थियों हेतु “बकरी पालन में व्यावसायिक अवसर” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि वेटरनरी के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है विद्यार्थियों में डिग्री पाठ्यक्रम के साथ-साथ एन्टरप्रेन्योरशिप (व्यवसायिक) प्रशिक्षणों के माध्यम से उद्यमशीलता का विकास कर सकते है। इन प्रशिक्षणो से कौशल विकास करके विद्यार्थी भविष्य में सफल उद्यमी बन सकते है। प्रशिक्षण के दौरान स्वागत भाषण प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. संजय सिंह ने किया एवं धन्यवाद डॉ. देवी सिंह ने किया। डॉ. पारमेष्ट विष्णु कुमार शर्मा ने विद्यार्थियो के दल का निर्देशन किया।
