

अपने अवगुण व दोषों को दूर करें
बीकानेर। गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य में शुक्रवार को सिद्धि तप की साधना, आराधना शुरू हुई। सिद्धि तप की तपस्या 45 दिन चलेगी, इसमें एक से आठ दिन तक उपवास किया जाएगा। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा. ने शुक्रवार को प्रवचन में कहा कि अरिहंत, तीर्थंकर परमात्मा का अनन्य भक्त कभी डरता नहीं टिकता है। परमात्मा के चरण की शरण लेने वाले भक्त को अभय ज्ञान, चक्षु ज्ञान, मग (मार्ग) का ज्ञान हो जाता हैं ।
संबोधि महिला व बच्चों का शिविर
सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट व श्री संघ के सहयोग से अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद व महिला परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से शनिवार को दोपहर दो से चार बजे तक क्षमा कल्याण वाटिका, ढ्ढ्ढा कोटड़ी में गणिवर्य व साध्वीवृंद के सान्निध्य में संबोधित महिला शिविर आयोजित किया जाएगा।
