

गणतंत्र दिवस पर होगा वृद्धजनों का सम्मान
बीकानेर। रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति की बैठक रामेश्वर अग्रवाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। सचिव आर.के.शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के बारे में विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि 26 जनवरी को झंडारोहण प्रातः 10.30 बजे किया जायेगा। झंडारोहण के बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। पूर्व की भांति इस वर्ष भी उन सीनियर सिटीजन का सम्मान भी किया जायेगा। बैठक में गिरीश खत्री, अनिल गुप्ता, रजत माथुर, संदीप गर्ग, श्रीमती नीलम गर्ग, श्रीमती चंचल सोनी, दिनेश माथुर राजेन्द्र मोहन भटनागर, पृथ्वी सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।
