Bikaner Rajasthan

फुले की जयंती पर शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन

फुले की जयंती पर शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती के अवसर पर नत्थूसर बास में राष्ट्रीय फूले सेना, बीकानेर के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम रखा गया। राष्ट्रीय फुले सेना के जिलाध्यक्ष राकेश सांखला ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले की 194 जयंती के श्रद्धांजलि सभा के दौरान महिलाओं व बच्चों के लिए एक विशेष शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसके अंतर्गत महिला शिक्षिकाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया, शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों व महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया,जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं उनको स्कूल जाने और उनके अभिभावकों को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया आज कार्यक्रम में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को निःशुल्क शिक्षण कापी,पेन,पेंसिल,रबड़,ज्योमेट्री बॉक्स आदि सामग्री का पैकेट उपहार स्वरूप वितरण किया गया,कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में पूज्य सरजूदास जी महाराज,पूज्य विलासनाथ जी महाराज,पूज्य ओमनाथ जी महाराज,पश्चिम विधायक जेठानंद जी व्यास,पन्नालाल जी मेघवाल,भूरमल सोनी, सीमा जैन,अशोक जी कच्छावा,जयगणेश कच्छावा,राजकुमार सांखला,नवल जी गिरी सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य कार्यक्रम में मौजूद रहे,संतों के करकमलों से छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षण सामग्री व प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष तौर पर रही जिसमें महिला शिक्षिकाओं व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े महानुभावों को सम्मानित भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *