Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

मिलावटी दूध पीने से स्वास्थ्य पर पड़ रहा है बुरा असर

मिलावटी दूध पीने से स्वास्थ्य पर पड़ रहा है बुरा असर
बीकानेर। राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि. (आरसीडीएफ) जयपुर के निर्देशानुसार उरमूल डेयरी बीकानेर के विपणन व गुण नियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दूध का दूध और पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में आम उपभोक्ताओं के घर आने वाले खुले दूध की शुद्धता की जांच कर मौके पर ही परिणाम रिपोर्ट बताकर आमजन को नकली व मिलावटी दूध से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। मोहनसिंह चौधरी ने बताया कि बीकानेर में अब तक कुल 301 दूध के सैम्पल आए, जिनमें से केवल 53 सैम्पल पास हुए। शेष सभी सैम्पल्स में पानी सहित स्ट्रेच, नमक, ग्लूकोज व अनेक प्रकार की मिलावट पाई गई। सोमवार को सार्दुल स्कूल गेट पर स्थित सरस बूथ संख्या-1244 पर आयोजित हुआ।
अभियान प्रभारी शुभम गुलाटीने बताया कि कुल 10 सैम्पल आए, जिसमें से 07 सैम्पल फैल और केवल 03 सैम्पल पास हुए। अभियान में स्थानीय उपभोक्ताओं रमजान मुगल, कमल, भुवनेश, विकास,नन्दराम, अंकितआदि ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उरमूल डेयरी के दूध के भाव बाजार के मुताबिक होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *