Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. सतीश कुमार को किशनगढ़ रत्न सम्मान


बीकानेर। शिक्षाविद्, साहित्यकार, संपादक और समीक्षक डॉ.सतीश कुमार को राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त श्री दशहरा मेला कमेटी संस्था, किशनगढ़ (अजमेर) द्वारा दशहरा महोत्सव के अवसर पर आयोजित किशनगढ़ रत्न सम्मान समारोह, 2025 में सम्मानित किया गया। उन्हें भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी (मुख्य अतिथि) ने रमेश चांडक (अध्यक्ष), प्रदीप अग्रवाल (संयोजक) और प्रो.एस.के.बंसल (अध्यक्ष,चयन समिति) की गरिमामय उपस्थिति में शिक्षा और साहित्य के निर्माण में सुदीर्घ साधना और समर्पण के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। डॉ. सतीश कुमार राजस्थान शासन सचिवालय, जयपुर के शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त विशेषाधिकारी (अतिरिक्त निदेशक) हैं और उनकी अब तक बाल साहित्य सहित 26 शैक्षणिक और साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने वरिष्ठ संपादक के रूप में राजस्थान शिक्षा विभाग की पत्रिकाओं-’शिविरा’ (हिंदी मासिक) और ’टीचर टुडे’ (अंग्रेजी त्रैमासिक)-का संपादन भी किया है। उन्हें पूर्व में भी राजकीय/गैरराजकीय संस्थाओं से 51सम्मान/पुरस्कार/उपाधियां प्राप्त हैं। वे संप्रति साहित्य सृजन में संलग्न हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *