Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. जैन ने किए जिनालयों व मुनिवृंद के दर्शन

डॉ. जैन ने किए जिनालयों व मुनिवृंद के दर्शन
बीकानेर। गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य में गुरुवार को ढढ्ढा कोटड़ी में जप,तप व दादा गुरुदेव की साधना-आराधना व भक्ति का दौर परवान पर रहा। गुरुवार पंजाब पुलिस के महानिदेशक बाड़मेर के डॉ.जितेन्द्र जैन ने गणिवर्य मेहु प्रभ सागर व मुनि वृंद से डागा सेठिया पारख मोहल्ले के महावीर भवन में धर्म चर्चा की तथा उदयरामसर दादाबाड़ी, नाहटा चौक के शांति नाथ मंदिर में दर्शन किए। जैन ने गणिवर्य व मुनिश्री से भगवान महावीर के सिद्धांतों, संदेशों, तत्व ज्ञान, संबोधि चातुर्मास में चल रहे जप, तप व कार्यक्रमों, गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज, आचार्यश्री मनोज्ञ सागर जी महाराज के चातुर्मास की गतिविधियों, धर्म, ध्यान, स्वाध्याय की चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *