Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. बिश्नोई को मिला सिल्वर स्टार सम्मान

डॉ. बिश्नोई को मिला सिल्वर स्टार सम्मान
बीकानेर। एम.एस. कॉलेज बीकानेर की प्रोफेसर एवं रेंजर लीडर डॉ. धनवंती विश्नोई को भारत स्काउट गाइड के सर्वाेच्च सम्मान सिल्वर स्टार से सम्मानित किया गया है। विश्नोई को यह समान लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय भारत स्काउट व गाइड जंबूरी में लखनऊ के राजभवन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महोदय ने प्रदान किया। मीनाक्षी भाटी ने बताया कि यह प्रतिष्ठित सम्मान बिश्नोई के वर्ष 1998 से निरंतर समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना तथा स्काउट-गाइड आंदोलन में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *