Bikaner Bikaner District Rajasthan

दस्तावेज हमारे इतिहास, संस्कृति और परम्पराओं के जीवंत प्रमाण

दस्तावेज हमारे इतिहास, संस्कृति और परम्पराओं के जीवंत प्रमाण
बीकानेर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थान राज्य अभिलेखागार के अभिलेखागार संग्रहालय में संरक्षित दस्तावेज हमारे इतिहास, संस्कृति और परम्पराओं के जीवंत प्रमाण हैं। यह हमें हमारे स्वर्णिम इतिहास से साक्षात करवाते हैं। राज्यपाल ने सोमवार को अभिलेखागार के संग्रहालय के अवलोकन के दौरान यह उद्गार व्यक्त किए।
राज्यपाल ने यहां संरक्षित पुरंदर की संधि का अवलोकन किया और कहा कि पुरंदर की संधि के माध्यम से शिवाजी महाराज और राजपूताना के संबंधों की जानकारी मिलती है। उन्होंने महाराणा प्रताप दीर्घा, स्वतंत्रता सेनानी गैलेरी के अलावा ऐतिहासिक दस्तावेजों तथा महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया।
राज्यपाल ने संग्रहालय में राजस्थान के ऐतिहासिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक विकास से जुड़े विभिन्न अभिलेखीय दस्तावेजों का अवलोकन किया। शाही फरमान, महाराणा प्रताप कालीन ताम्रपत्र देखकर इनके संरक्षण कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सभी दस्तावेज आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे युवाओं में इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढे़गी। राज्यपाल ने कहा कि शोध के दृष्टिकोण से भी यह दस्तावेत महतवपूर्ण है। इने डिजिटाइजेशन से इनकी पहुंच बढ़ेगी तथा संरक्षण भी होगा। उन्होंने संरक्षण कार्य के लिए अन्य देशों और प्रदेशों के अभिलेखागार संस्थानों से समन्वय करने की बात कही। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को अभिलेखागार के अवलोकन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। अभिलेखागार निदेशक डॉ. नितिन गोयल ने अभिलेखागार की समस्त गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान संभागीय आयुक्त डाॅ. रविकुमार सुरपुर, जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *