Bikaner Bikaner District Rajasthan

दीक्षित का किया सम्मान

दीक्षित का किया सम्मान
बीकानेर। 14वें दलाई लामा जेत्सुन जम्पेल न्गवांग लोबसांग येशे तेनज़िन ग्यात्सो ने अभी हाल ही में अपना 90 वां जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल की प्रेरणा से मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनेक स्थानों पर स्थानीय स्तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंच की बीकानेर की स्थानीय ईकाई ने मंच के जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी के नेतृत्व में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुल गुरु प्रोफेसर मनोज दीक्षित का आज शाल, साफा और श्रीफल अर्पित कर माल्यार्पण सम्मान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप पुरी ने दीक्षित के विश्वविद्यालय स्तर पर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को सराहा। इस अवसर पर मंच के नृसिंह सेवग, भगवती प्रसाद गौड़, जिलाध्यक्ष मुकेश बन और जिला कार्यकारिणी सदस्य गायत्री भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *