

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी का पहला कार्यक्रम बीकानेर में
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 मई को बीकानेर आगमन से पूर्व शनिवार को भारतीय जनता पार्टी संभाग स्तरीय तैयारी बैठक रिद्धि सिद्धि भवन में रखी गई। बैठक में मुख्य अथिति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहे। संभाग के भाजपा सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारीयो को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। शर्मा ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये पहला कार्यक्रम बीकानेर के देशनोक में होने जा रहा है। ये मां करणी का आशीर्वाद है कि करणी मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया है और प्रधानमंत्री ने इस बीकानेर से जब जनसभा को संबोधित करेंगे। देश से लेकर पूरे विश्व में इसकी गूंज जाने वाली है पूरे विश्व की निगाहे इस कार्यक्रम को देखने वाले है भारत के 103 अमृत योजना के रेलवे स्टेशनके लोग वर्चुवली जुड़ने वाले है हर स्टेशन से लोग सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे सभी स्टेशनों का लोकार्पण बीकानेर से होने वाला है ये बीकानेर के लिए गौरव की बात है।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा ऑपरेशन सिंदूर भारत की तीनों सेनाओं ने शानदार काम किया। मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने किया। स्वागत भाषण शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने ओर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
