Bikaner Bikaner District Rajasthan

कृषि उपज मण्डी (अनाज) में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

कृषि उपज मण्डी (अनाज) में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना, दलहन मिशन एवं अन्य योजनाओं का शुभारम्भ शनिवार को एन.ए.एस.सी. काम्पलेक्स, नई दिल्ली से किया जाएगा।प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना में प्रदेश के 8 जिलों का चयन किया गया है, जिनमें बीकानेर जिला भी शामिल है। कृषि विभाग व कृषि मण्डी समिति (अनाज) के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण और जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी (अनाज) आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि सम्बद्ध 11 विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा, जिसमें सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक और प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *