Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला उद्योग संघ चुनाव: जनसंपर्क जोरों पर

जिला उद्योग संघ चुनाव: जनसंपर्क जोरों पर
बीकानेर। जिला उद्योग संघ, बीकानेर के आगामी 20 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर औद्योगिक क्षेत्र में बदलाव की स्पष्ट लहर देखने को मिल रही है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुशील थिरानी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के दौरान उद्योगपतियों का उत्साहजनक समर्थन लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद गोयल एवं विनोद बाफना के साथ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 14 प्रत्याशियों की पूरी टीम सक्रिय रूप से जनसंपर्क में जुटी हुई है। शहर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के नोखा, नापासर और लूणकरणसर सहित अन्य स्थानों पर लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों एवं उद्यमियों ने संघ में पारदर्शिता, सक्रियता और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपने समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन को अधिक प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाने के लिए सकारात्मक बदलाव की जरूरत बताई। इस अवसर पर जुगल राठी ने सभी उद्योगपतियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी से ही संगठन मजबूत बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *