Bikaner Bikaner District Rajasthan

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ द्वारा जरूरतमंद को सामग्री वितरण

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ द्वारा जरूरतमंद को सामग्री वितरण
बीकानेर। मकर संक्रांति पर सेवा, सहयोग और सद्भावना की भावना को साकार करते हुए विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को सामग्री वितरित की गई। कार्य का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों तक पर्व की खुशियां पहुंचाना है। पंकज पीपलवा ने बताया कि सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर युवराज व्यास, उपाध्यक्ष दिनेश व्यास, सचिव गोपाल पुरोहित, केशव सांखी,अश्विनी कुमार शर्मा, नंदकिशोर मारु सहित अनेक विप्रजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *