

200 जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण
बीकानेर। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि के सानिध्य में विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित माहेश्वरी भवन में करीब 200 जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया गया। स्वामी ने इस अवसर पर कहा कि भगवान महेश के वंशज माहेश्वरी समाज बीकानेर ही नहीं देश में सामाजिक सरोकार के कार्यों में अपने धन का विसर्जन वर्षा से करते हुए सर्व समाज के लिए प्रेरणा बना है। इस मौके पर नरेन्द्र बागडी, किशन राठी व श्रीराम सिंघी तथा णेश मीमानी व गोपालदास बागड़ी ने स्वामीजी का शॉल आदि से अभिनंदन किया। अतिथियों के साथ राम किशन राठी व ट्रस्टियों का सम्मान किया गया। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के सचिव नरेन्द्र बागड़ी व उप व्यवस्थापक राम किशन राठी ने ट्रस्ट की गतिविधियों, कम्बल वितरण, गौ सेवा, धर्म नगर द्वार के अंदर गीता रामायण पाठशाला परिसर में संचालित होम्यिपैथी, आयुर्वेद व एक्यूप्रेशर चिकित्सा तथा कम्प्यूटर केन्द्र आदि गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के गणमान्य लोगों ने भी अतिथियों का स्वागत किया तथा कम्बल वितरण की।
