Bikaner Bikaner District Rajasthan

201 स्वेटरों का वितरण

201 स्वेटरों का वितरण
बीकानेर। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, रानी बाज़ार में रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन द्वारा विद्यार्थियों के लिए ठंड से बचाव हेतु 201 स्वेटरों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, कोटगेट, ने बच्चों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। डॉ उषा सारस्वत ने रोटरी क्लब ऑफ़ बीकानेर मिडटाउन का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य वास्तव में विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। कार्यक्रम में विजय थिरानी एवं एस.एन. शर्मा ने कहा कि समाजसेवा, शिक्षा एवं मानवीय संवेदनाओं पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *