Bikaner Bikaner District Rajasthan

कृषि विश्वविद्यालय का हुआ डिजिटलाइजेशन

कृषि विश्वविद्यालय का हुआ डिजिटलाइजेशन
बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के विद्या मंडप जैसे बड़े सेमिनार हॉल, विभिन्न मीटिंग हॉल, प्रशिक्षण कक्ष, किसान घर, गेस्ट हाउस और वीआईपी गेस्ट हाउस की अब ऑनलाइन बुकिंग होगी। कुलपति डॉ अरूण कुमार ने बताया कि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में विद्या मंडप जैसे 728 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाले बड़े सभागार हॉल के अलावा सैकड़ों व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाले विभिन्न सेमिनार हॉल बने हुए हैं। साथ ही किसान घर, गेस्ट हाउस और वीआईपी गेस्ट हाउस भी बने हुए हैं। इनको अब पब्लिक सेक्टर, इंस्टीट्यूट, कर्मचारी, प्राइवेट व्यक्ति और कृषि विश्वविद्यालय के कार्मिक ऑनलाइन बुक करा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *