

स्वीकृत अंडरपास चालू करवाने की मांग को लेकर धरना 12 को
बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी 12 फरवरी को एकदिवसीय धरना स्थानीय कोटगेट पर देगी उसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी का ये धरना कोटगेट और सांखला फाटक के लिए स्वीकृत अंडरपास को चालू करवाने के लिए आहूत किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि बीकानेर शहर की प्रमुख समस्या कोटगेट और सांखला फाटक, बार बार लगने वाला जाम और जनता की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस दो बार इसका समाधान कर चुकी लेकिन दोनों ही बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आते ही स्वीकृत कार्य और राशी पर रोक लगाकर कार्य में व्यवधान उत्पन करने का कार्य किया और समस्या का समाधान होने से रोका है। कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृता अंडर पास का कार्य भाजपा सरकार के 14 माह के कार्यकाल में शुरू ना होने की स्थिति में ये एक दिवसीय धरना और ज्ञापन दिया जायेगा।
