Bikaner Bikaner District Rajasthan

बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र की अन्तिम तारीख में वृद्धि की मांग

बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र की अन्तिम तारीख में वृद्धि की मांग
बीकानेर। प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) ने राज्य के मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर दसवीं – बारहवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख में वृद्धि करने की पुरजोर मांग की है। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि वर्तमान सत्र 2025-26 में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रवेश की अंतिम दिनांक 15 सितम्बर 2025 की हुई है। लेकिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा दसवीं – बारहवीं की परीक्षाओं की अन्तिम तारीख 03 सितम्बर 2025 को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है, जो कि किसी भी तरह से न तो निति सम्मत है और न ही व्यावहारिक है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में बोर्ड के उच्चाधिकारियों से बात की गयी तो जानकारी मिली कि बोर्ड द्वारा तारीख बढाने की कोई मंशा नहीं है। पैपा द्वारा लिखे गये पत्र में अवगत कराया गया है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तारीख में कम से कम 10 दिवस वृद्धि कराने हेतु निर्देशित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *