Bikaner Bikaner District Rajasthan

किसानों को मुआवजा देने की मांग

किसानों को मुआवजा देने की मांग
बीकानेर। जिले के देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने मुख्यमंत्री से बीकानेर के किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए फसली नुकसान के लिए शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में सियाग ने मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से पत्र भेजकर बताया कि जिले के नोखा, लूणकरणसर, कोलायत, खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश के कारण रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर फसलें लगभग 90 प्रतिशत तक नष्ट हो गई हैं। सियाग के अनुसार, इसबगोल, गेहूं, जीरा और चना सहित विभिन्न रबी फसलें या तो कटाई के दौरान खलिहानों में पड़ी थीं या खेतों में खड़ी थीं, जो पूरी तरह खराब हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी/सर्वे करवाकर किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *