Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

बेटियों को मिली चार खेल मैदान व गर्ल्स हॉस्टल की सौगात

ढींगसरी की बेटियों को मिली चार खेल मैदान व गर्ल्स हॉस्टल की सौगात
बीकानेर। यह एक सार्वभौमिक सत्य है कि यदि किसी भी कार्य को मेहनत-लगन से किया जाए तो उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलती है। यह बात ढींगसरी गांव में 23 नवम्बर 2025 को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने खेल मैदान व हॉस्टल के उद्घाटन अवसर पर कही। शेखावत ने कहा कि जब इन बालिकाओं के पास साधन-संसाधनों की कमी थी तब इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त की और अब जब चार खेल मैदान, हॉस्टल सहित सभी इक्यूपमेंट की सुविधाएं इन्हें मिल रही है तो समझो पूरा आसमां इनका ही होगा। कार्यक्रम में युधिष्ठर सिंह भाटी, करणप्रताप सिंह सिसोदिया, कोलायत पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी, भूपेन्द्र सिंह कक्कू, दानवीर सिंह भाटी, राजेन्द्र सिंह, पूर्व डायरेक्टर स्पोर्ट्स एमजीएसयू डॉ. एसएल प्रजापत, जाहिद लोदी, मोहन सिंह नाल एवं खेलप्रेमी व ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *