

खेजड़ी की कटाई चिंता का विषय, बचाव के होंगे हर संभव प्रयास
जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने कहा कि वन और वन्यजीव संरक्षण हमारी संस्कृति है। इसके लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। थार मरूस्थल से लेकर हरित अरावली पहाड़ियों तक के विविध भौगोलिक स्वरूपों के अनूठे पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए सरकार प्रयासरत है। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने कहा कि वृक्ष सुरक्षा अधिनियम के संबंध में वन विभाग एकतरफा कोई निर्णय नहीं ले सकता। किसी भी कानून को लाने से पहले उससे संबंधित हर पहलू पर विचार-विमर्श आवश्यक है। जहाँ तक खेजड़ी की कटाई का विषय है, यह जरुर चिंता का विषय है।
